दिल्ली से भगायी गयी छात्रा दीवानगंज में बरामद

राघोपुर. दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र से भगायी गयी नाबालिग लड़की को स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के दीवानगंज से बरामद कर लिया. मामले में आरोपी मो जाकिर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के दीवानगंज निवासी मो जाकिर ने दिल्ली के महरौली […]

राघोपुर. दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र से भगायी गयी नाबालिग लड़की को स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के दीवानगंज से बरामद कर लिया. मामले में आरोपी मो जाकिर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के दीवानगंज निवासी मो जाकिर ने दिल्ली के महरौली से एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसला कर अपने साथ ले आया. जिसके बाद छात्रा के परिजनों द्वारा महरौली थाना कांड संख्या 1145/15 दर्ज कराया गया. दिल्ली से आये एएसआई नरेश कुमार व राघोपुर थाना के एसआई सुभाष सिंह द्वारा बुधवार को आरोपी के घर छापा मार कर छात्रा को बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि आरोपी एवं छात्रा को दिल्ली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >