25 जून से होगा सत्संग समारोह का आयोजन

सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित रखाल दास ठाकुरबाड़ी परिसर में रविवार को संत सत्यानंद काग बाबा के सत्संग समारोह के बाबत एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता नागेंद्र नारायण ठाकुर ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 जून से लेकर 28 जून तक वीणा रोड में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन होगा. कार्यक्रम सफलता […]

सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित रखाल दास ठाकुरबाड़ी परिसर में रविवार को संत सत्यानंद काग बाबा के सत्संग समारोह के बाबत एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता नागेंद्र नारायण ठाकुर ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 जून से लेकर 28 जून तक वीणा रोड में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन होगा. कार्यक्रम सफलता के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श किया गया और कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, सचिव सुब्रत मुखर्जी, उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद व सूर्य नारायण यादव, संयुक्त सचिव रंधीर ठाकुर व मिथिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष राम कुमार चौधरी व सह कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल चुने गये. इसके अलावा 18 लोगों को कार्य समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >