फोटो-04कैप्सन- धरना पर बैठे दैनिक वेतन भोगी कर्मी प्रतिनिधि,सुपौल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी यूनियन की जिला शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को 09 वें दिन भी दैनिक वेतन भोगी कर्मियों का धरना समाहरणालय द्वार पर जारी रहा. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता दाहू राम ने किया. उन्होंने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पदाधिकारी कानून की राह पर नहीं चलना चाहते हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जिला प्रशासन का यही रवैया रहा तो अब तक चलता रहा शांतिपूर्ण आंदोलन उग्र रूप भी ग्रहण कर सकता है. जिला सचिव सरोज कांत झा ने जिला पदाधिकारी के रवैये के भर्त्सना करते हुए कहा कि नियुक्ति कमेटी की बैठक मे जो निर्णय लिये गये, उसे डीएम छुपा रहे हैं. वहीं नियुक्ति की उम्मीद में कई लोग भोजन और दवा के अभाव में परलोक सिधार रहे हैं. जिसका ज्वलंत उदाहरण कृषि विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मी उपेंद्र प्रसाद यादव हैं. वहीं एक्टू के जिला सचिव अरविंद शर्मा एवं अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए जिला पदाधिकारी के निकम्मेपन की भर्त्सना की. उन्होंने अपने संगठन की ओर से आंदोलन में सहयोग का भरोसा दिलाया. धरना में बंदे लाल पासवान, फुलधर प्रसाद यादव, सत्य नारायण मुखिया, सीता राम मंडल, महाकांत पौद्दार, राधाकांत कामत, योगेंद्र मुखिया, राम चंद्र खड़गा, सत्येंद्र यादव, मुसाय पासवान, राजेश्वर लाल दास, कमलेश्वरी यादव, मो अकबर, मो वशीर आदि शामिल थे.
दैनिक वेतन भोगियों कर्मियों का धरना समाहरणालय द्वार पर नौवें दिन जारी
फोटो-04कैप्सन- धरना पर बैठे दैनिक वेतन भोगी कर्मी प्रतिनिधि,सुपौल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी यूनियन की जिला शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को 09 वें दिन भी दैनिक वेतन भोगी कर्मियों का धरना समाहरणालय द्वार पर जारी रहा. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता दाहू राम ने किया. उन्होंने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पदाधिकारी […]
