भूमि विवाद में पीट कर आधे दर्जन लोगों को किया जख्मी, विरोध में सड़क जाम

छातापुर : थाना क्षेत्र में भूदान व बंदोबस्ती प्राप्त जमीन पर जबरन घर चढ़ाने का विरोध करने पर हथियार से लैस लोगों ने महादलित परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. घटना चुन्नी वार्ड नंबर चार में रविवार दोपहर की बतायी जाती है. विरोध के कारण घर चढ़ाने में असफल लोग स्थिति को […]

छातापुर : थाना क्षेत्र में भूदान व बंदोबस्ती प्राप्त जमीन पर जबरन घर चढ़ाने का विरोध करने पर हथियार से लैस लोगों ने महादलित परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. घटना चुन्नी वार्ड नंबर चार में रविवार दोपहर की बतायी जाती है. विरोध के कारण घर चढ़ाने में असफल लोग स्थिति को भांप कर मौके से भाग खड़े हुए. घटना के विरोध में महादलित परिवारों ने जख्मी लोगों को सड़क पर लिटा कर व टाट लगा कर सड़क जाम कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर सअनि उदय तिर्की के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. समाचार प्रेषण तक जाम हटवाने के लिये पीडि़त परिवार से पुलिस की वार्ता जारी थी. इस घटना में रामरूप राम, पगलू राम, कुमकुम देवी, नीलम देवी व सुगनी देवी जख्मी हुए हैं. जख्मी जगन राम ने बताया कि 03 बीघा 15 कट्ठा भूदान से एवं 01 बीघा बंदोबस्ती से प्राप्त जमीन पर तकरीबन 100 महादलित परिवार बसते हैं.

अंचल कार्यालय द्वारा मापी कर जमीन का वितरण नहीं किये जाने के कारण उक्त जमीन का कुछ हिस्सा खाली पड़ा है, जिस पर बंदोबस्ती करा लेने की दावेदारी करते हुए चंद्रकिशोर सिंह, खगेश सिंह, युगल सिंह , चुन्नू सिंह आठ दस अन्य के साथ ट्रेक्टर पर बांस लाद कर आ पहुंचे और घर चढाने लगे. जिसके बाद विरोध करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >