राघोपुर /सिमराहीभीषण गरमी के बीच सिमराही बाजार में लगे तीन ट्रांसफॉर्मरों के जल जाने से पांच दिनों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण बाजार की करीब आधी आबादी अंधेरे में रहने को विवश है. इस वजह से व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. सिमराही जेपी चौक के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर के जले रहने के कारण मेन चौक, रेफरल अस्पताल आदि इलाके अंधेरे में हैं. वहीं होटल आनंद के समीप स्थित ट्रांसफॉर्मर के जल जाने से पेट्रोल पंप सहित एनएच-106 सड़क एवं मुहल्लों में अंधकार छा गया है. प्रभावित लोगों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से गरमी में रात और दिन लोग परेशान हैं. व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है. शाम होते ही दुकानें बंद करना दुकानदारों की मजबूरी हो गयी है. वहीं बैंकों का भी काम-काज प्रभावित हो रहा है. कंप्यूटर कैफे संचालक मनीष राज हंस, दीपक चौधरी, मो शमशेर, नीरज पंसारी, गोपाल चांद आदि ने बताया कि शाम ढलते ही बाजार में अंधेरा छा जाता है. जिला परिषद सदस्य रेखा देवी ने कार्यपालक विद्युत अभियंता को आवेदन देकर शीघ्र ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है.
पांच दिनों से जले पड़े हैं ट्रांसफॉर्मर
राघोपुर /सिमराहीभीषण गरमी के बीच सिमराही बाजार में लगे तीन ट्रांसफॉर्मरों के जल जाने से पांच दिनों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण बाजार की करीब आधी आबादी अंधेरे में रहने को विवश है. इस वजह से व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. सिमराही जेपी चौक के […]
