फोटो-05कैप्सन- प्रेस को संबोधित करते डीडीसी हरिहर प्रसाद प्रतिनिधि,सुपौल निर्वाचन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. उक्त बातें डीडीसी हरिहर प्रसाद ने शुक्रवार को कार्यालय वेश्म में प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य आज से प्रारंभ हो रहा है, जो एक माह तक चलेगा. पुनरीक्षण को लेकर सभी बीएलओ की बैठक में आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ की जांच करा कर कार्रवाई की जायेगी. डीडीसी ने कहा कि पोस्टर-बैनर व माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने, हटाने व सुधार के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. कहा कि जिले में कॉमन सर्विस सेंटर भी सक्रिय हैं. जहां व्याप्त त्रुटियों में सुधार हेतु प्रयास जारी है. लोग बीएलओ व कॉमन सर्विस सेंटर के अलावा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. कार्य में तेजी लाने हेतु शीघ्र हीं प्रखंड, अनुमंडल व जिला स्तर पर कॉल सेंटर भी स्थापित किये जायेंगे. मीडिया से अपील करते डीडीसी श्री प्रसाद ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित करें, ताकि ऐसे कर्मियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके. 24 मई से 07 जून तक विशेष अभियान चलाया जायेगा, जबकि दावा आपत्ति के आवेदनों का निबटारा 15 जून तक होगा. 23 जून तक फोटो व डाटाबेस संलग्न करते हुए सप्लीमेंट्री सूची प्रकाशित की जायेगी. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 31 जून को होगा. इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश लाल दास भी मौजूद थे.
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरदाश्त नहीं: डीडीसी
फोटो-05कैप्सन- प्रेस को संबोधित करते डीडीसी हरिहर प्रसाद प्रतिनिधि,सुपौल निर्वाचन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. उक्त बातें डीडीसी हरिहर प्रसाद ने शुक्रवार को कार्यालय वेश्म में प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य आज से प्रारंभ […]
