नियोजन मेले में 1103 को मिली नौकरी

फोटो-06,07कैप्सन- उद्घाटन करते एडीएम व आवेदन जमा करते अभ्यर्थी सुपौल. आइटीआइ मैदान में गुरुवार को जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला में 1103 अभ्यर्थियों का नियोजन किया गया. मेले में 16 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया. 2488 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के लिए आवेदन किया. इससे पूर्व मेले का शुभारंभ वरीय उप समाहर्ता अरुण कुमार ने […]

फोटो-06,07कैप्सन- उद्घाटन करते एडीएम व आवेदन जमा करते अभ्यर्थी सुपौल. आइटीआइ मैदान में गुरुवार को जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला में 1103 अभ्यर्थियों का नियोजन किया गया. मेले में 16 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया. 2488 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के लिए आवेदन किया. इससे पूर्व मेले का शुभारंभ वरीय उप समाहर्ता अरुण कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवा बेरोजगारों को नौकरी देने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया है. जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि नियोजन मेला के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों के बेरोजगारों के लिए नौकरी पाना आसान हुआ है. मौके पर सुपौल स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह, आइटीआइ महिला विभाग के प्राचार्य सरोज कुमार सिंह, पूनम तिवारी, सरोज कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >