उचक्कों ने बाइक की डिक्की से उड़ाये 70 हजार रुपये

सुपौल. जिला मुख्यालय में सुपौल-सिंहेश्वर पथ पर चकला निर्मली में वार्ड नंबर 12 निवासी रवि भूषण मल्लिक की बाइक की डिक्की से गुरुवार को उचक्कों ने 70 हजार रुपये उड़ा दिये. श्री मल्लिक चकला निर्मली में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के व्यवसायी मिथिलेश ठाकुर के गोदाम से फ्रिज लाने गये थे. बाइक बाहर सड़क पर खड़ी थी, […]

सुपौल. जिला मुख्यालय में सुपौल-सिंहेश्वर पथ पर चकला निर्मली में वार्ड नंबर 12 निवासी रवि भूषण मल्लिक की बाइक की डिक्की से गुरुवार को उचक्कों ने 70 हजार रुपये उड़ा दिये. श्री मल्लिक चकला निर्मली में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के व्यवसायी मिथिलेश ठाकुर के गोदाम से फ्रिज लाने गये थे. बाइक बाहर सड़क पर खड़ी थी, जिसमें 70 हजार रुपये और तीन एटीएम कार्ड व एक मोबाइल फोन रखा था. श्री मल्लिक ने घटना से पूर्व आइसीआइसीआइ बैंक से 50 हजार रुपये की निकासी की थी. वे जब तक फ्रिज लेकर बाहर आये, डिक्की से रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड गायब थे. पीडि़त ने मामले की सूचना सदर थाने को दी. थानाध्यक्ष राज किशोर बैठा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >