त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के महेशुवा पंचायत अंतर्गत पकड़ी गांव निवासी चंद्रेश्वरी यादव ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि उनकी अविवाहित पुत्री अन्नु कुमारी (20) मंगलवार को आये भूकंप के झटके के दौरान घर से बाहर निकलने के क्रम में गिर कर जख्मी हो गयी. अन्नु को बेहोशी की हालत में जिला मुख्यालय स्थित अनंत प्रेरणा अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इधर, बुधवार को प्राप्त आवेदन के आलोक में अवर निरीक्षक बच्चू पंडित ने यूडी कांड दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
भूकंप के दौरान गिरने से हुई मौत, दिया आवेदन
त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के महेशुवा पंचायत अंतर्गत पकड़ी गांव निवासी चंद्रेश्वरी यादव ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि उनकी अविवाहित पुत्री अन्नु कुमारी (20) मंगलवार को आये भूकंप के झटके के दौरान घर से बाहर निकलने के क्रम में गिर कर जख्मी हो गयी. अन्नु को बेहोशी की हालत में जिला मुख्यालय स्थित […]
