सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के 452.75 हेक्टेयर असिंचित तथा 759.0 हेक्टेयर सिंचित भूमि में लगी फसल बरबाद हुई है. इससे 04 हजार 60 किसान प्रभावित हुए हैं. किसानों से प्राप्त आवेदन के आलोक में प्रखंड कृषि कार्यालय द्वारा एक करोड़ 34 लाख 66950 रुपये के अनुदान की मांग की गयी थी. इसके विरुद्ध अब तक 81 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं. अनुदान राशि किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जा रही है. बीडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 911 किसानों के खाते में 33 लाख 82 हजार 722 रुपये की राशि भेज दी गयी है. शेष किसानों का भुगतान की प्रक्रिया चल रही है. शीघ्र ही बैंक के माध्यम से किसानों को राशि का भुगतान कर दिया जायेगा.
फसल क्षति अनुदान का हो रहा भुगतान
सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के 452.75 हेक्टेयर असिंचित तथा 759.0 हेक्टेयर सिंचित भूमि में लगी फसल बरबाद हुई है. इससे 04 हजार 60 किसान प्रभावित हुए हैं. किसानों से प्राप्त आवेदन के आलोक में प्रखंड कृषि कार्यालय द्वारा एक करोड़ 34 लाख 66950 रुपये के अनुदान की मांग की गयी थी. इसके विरुद्ध अब तक 81 […]
