बालक लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

फोटो-07कैप्सन- प्रदीप का फाइल फोटोसुपौल. सदर प्रखंड के पिपराखुर्द पंचायत अंतर्गत अमठो वार्ड नंबर-08 निवासी बौआ साह का 11 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार एक सप्ताह से अपने घर से लापता है. इसके कारण उसके परिजन परेशान हैं. बालक की मां हीरा देवी ने इस बाबत सदर थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदीप […]

फोटो-07कैप्सन- प्रदीप का फाइल फोटोसुपौल. सदर प्रखंड के पिपराखुर्द पंचायत अंतर्गत अमठो वार्ड नंबर-08 निवासी बौआ साह का 11 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार एक सप्ताह से अपने घर से लापता है. इसके कारण उसके परिजन परेशान हैं. बालक की मां हीरा देवी ने इस बाबत सदर थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदीप तीन मई की अपराह्न करीब 04 बजे घर से निकला था, जो अब तक लौट कर नहीं आया है. प्रदीप की खोजबीन आस -पड़ोस व सगे -संबंधियों के यहां की गयी, लेकिन वह नहीं मिला. प्रदीप उच्च मध्य विद्यालय खरैल पुनर्वास में कक्षा चार का छात्र है. लापता होने से पूर्व वह लाल रंग की शर्ट व हाफ पैंट पहने था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >