राघोपुर. शिक्षक नियोजन के दौरान अवैध टीइटी प्रमाणपत्र समर्पित करने वाले पांच अभ्यर्थियों के विरुद्ध राघोपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में प्रतापगंज थाना के बेंगलपट्टी निवासी स्नेहा कुमारी, त्रिवेणीगंज निवासी दिव्या भारती, पिपरा थाना के कटैया गोठ निवासी बलेंद्र कुमार, यूपी के बनारस जिला स्थित बड़गांव निवासी राजीव कुमार एवं पिपरा थाना के विशनपुर निवासी अनिल कुमार यादव का नाम दर्ज है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि इस बाबत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अनुसंधान की जिम्मेवारी अवर निरीक्षक राम चेत को सौंपी गयी है.
पाचं फर्जी टीइटी अभ्यर्थियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
राघोपुर. शिक्षक नियोजन के दौरान अवैध टीइटी प्रमाणपत्र समर्पित करने वाले पांच अभ्यर्थियों के विरुद्ध राघोपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में प्रतापगंज थाना के बेंगलपट्टी निवासी स्नेहा कुमारी, त्रिवेणीगंज निवासी दिव्या भारती, पिपरा थाना के कटैया गोठ निवासी बलेंद्र कुमार, यूपी के […]
