अबू मोहम्मद के निधन पर जताया शोक

सुपौल. जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अबू मोहम्मद (छेदी) के निधन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है. विधान पार्षद मो हारूण रशीद के आवास पर शोकसभा हुई. एमएलसी श्री रशीद ने अबू के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया. प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो खुर्शीद ने बताया कि अबू विगत कुछ […]

सुपौल. जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अबू मोहम्मद (छेदी) के निधन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है. विधान पार्षद मो हारूण रशीद के आवास पर शोकसभा हुई. एमएलसी श्री रशीद ने अबू के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया. प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो खुर्शीद ने बताया कि अबू विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज पटना में चल रहा था. शोक सभा में उदय कांत झा, मो नईमउद्दीन, फरीद अंसारी, हासिम सौदागर, ओम प्रकाश यादव, राजा हुसैन, अब्दुल करीम, बसारत अली, अब्दुल अहद, दारेन रशीद, विपिन कुमार झा, मो अफरोज, कमाल खां, मकसूद अहमद खां, रफी अहमद, समसुल जोहा, लतीफ साफी, फरमूद आलम, मुमताज अंसारी, अजय कुमार, मो एकलाख, रहम तुल्ला अंसारी, मो कुतुबउद्दीन, मो जाहीद, अकबर हुसैन आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >