फोटो-07कैप्सन- धरना पर बैठे पंचायत रोजगार सेवक त्रिवेणीगंज बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को प्रखंड इकाई के सदस्यों ने एक सूत्री मांग के समर्थन में मनरेगा कार्यालय में तालाबंदी की. इसके बाद कार्यालय परिसर में हीं धरना दिया गया. धरना का नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार कर रहे थे. धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि संघ की मांग पंचायत रोजगार सेवकों को पंचायत सचिव एवं समकक्ष पदों पर बहाल करना है. जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने संघ में एकजुटता बनाये रखने की अपील की. गौरतलब है कि मांग के समर्थन में संघ के सदस्य सामूहिक अवकाश पर हैं. इस मौके पर अरुण कुमार, कौशल किशोर, सोदागर कुमार, संजय कुमार, अवधेश कुमार, संजय ठाकुर, दिनेश कुमार, आशीश कुमार, सुधार कुमार आदि मौजूद थे.
रोजगार सेवकों ने की मनरेगा कार्यालय में तालाबंदी
फोटो-07कैप्सन- धरना पर बैठे पंचायत रोजगार सेवक त्रिवेणीगंज बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को प्रखंड इकाई के सदस्यों ने एक सूत्री मांग के समर्थन में मनरेगा कार्यालय में तालाबंदी की. इसके बाद कार्यालय परिसर में हीं धरना दिया गया. धरना का नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार कर रहे […]
