लटक रहे तार दे रहा खतरे को आमंत्रण

राघोपुर. विद्युत विभाग की लंुज -पुंज तार के कारण कभी भी हादसा हो सकता है. सिमराही जेपी चौक से पिपराही जाने वाली सड़क में विद्युत प्रवाहित तार अब जमीन से केवल 10 फिट ऊपर रह गया है. जिस कारण वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि इस सड़क होकर […]

राघोपुर. विद्युत विभाग की लंुज -पुंज तार के कारण कभी भी हादसा हो सकता है. सिमराही जेपी चौक से पिपराही जाने वाली सड़क में विद्युत प्रवाहित तार अब जमीन से केवल 10 फिट ऊपर रह गया है. जिस कारण वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि इस सड़क होकर प्राय: ऊंचे वाहन का परिचालन होता रहता है. लटके तार रहने के कारण पक्षियों के उड़ने पर भी तार आपस में टकरा कर संपर्क करते हैं. स्थानीय महानंद भगत, सीता राम गुप्ता, कृष्ण देव चौधरी, मुकेश पाल आदि बताते हैं कि लटके तार को बदलने के लिये विभाग से पूर्व में कई बार गुहार लगायी गयी है. लेकिन नतीजा सिफर हीं रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >