पप्पू यादव के दल से निष्कासन का स्वागत

सुपौल. पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष यदुवंश कुमार यादव ने पार्टी द्वारा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के दल से निष्कासन के निर्णय का स्वागत किया है. श्री यादव ने इस निर्णय को पार्टी द्वारा देर से लिया गया, सही कदम बताया. उन्होंने कहा कि इससे दल विरोधी गतिविधि में संलिप्त एवं अपने को […]

सुपौल. पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष यदुवंश कुमार यादव ने पार्टी द्वारा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के दल से निष्कासन के निर्णय का स्वागत किया है. श्री यादव ने इस निर्णय को पार्टी द्वारा देर से लिया गया, सही कदम बताया. उन्होंने कहा कि इससे दल विरोधी गतिविधि में संलिप्त एवं अपने को दल से बड़ा समझने वाले बड़बोले नेताओं को सबक मिलेगी. साथ ही अनुशासन हीनता समाप्त होगी, जिससे पार्टी मजबूत होगा. कहा कि लालू प्रसाद के आशीर्वाद से संसद पहुंचने वाले श्री यादव जल्दी हीं राष्ट्रीय अध्यक्ष की कृपा को भुला बैठे थे. पूर्व विधायक ने इस ठोस निर्णय के लिए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को बधाई दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >