दो बालिकाओं ने लहराया बीसीइसीइ में परचम

फोटो-02, 03कैप्सन- अंशुली आर्या व सोनी कुमारी (क्रमश:)प्रतिनिधि,सुपौलजिला मुख्यालय की दो बालिकाओं ने बीसीइसीइ में परचम लहरा कर जिले का नाम रोशन किया है. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 08 की अंशुली आर्या ने मेडिकल तथा सदर प्रखंड के सुखपुर की सोनी कुमारी ने इंजीनियरिंग में प्रथम प्रयास में ही सफलता अर्जित की है. […]

फोटो-02, 03कैप्सन- अंशुली आर्या व सोनी कुमारी (क्रमश:)प्रतिनिधि,सुपौलजिला मुख्यालय की दो बालिकाओं ने बीसीइसीइ में परचम लहरा कर जिले का नाम रोशन किया है. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 08 की अंशुली आर्या ने मेडिकल तथा सदर प्रखंड के सुखपुर की सोनी कुमारी ने इंजीनियरिंग में प्रथम प्रयास में ही सफलता अर्जित की है. दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक भूषण कुमार कर्ण को दिया है. शिक्षक श्री कर्ण कहते हैं कि छात्राओं की सफलता उनके लिए भी उत्साहवर्धक है. इससे उन्हें आगे भी बच्चों के मार्गदर्शन में प्रेरणा मिलेगी. बच्चे लगनशील होते हैं, तो शिक्षकों को भी मार्गदर्शन में अधिक रुचि होत्ेाी है. अंशुली के पिता रामानंद गुप्ता जिला परिषद कार्यालय में कार्यरत हैं, जबकि उसकी मां रीना देवी गृहिणी है और वह दो बहनों में बड़ी है. वह कहती है कि माता-पिता का भी पढ़ाई में पूरा सहयोग मिला. वहीं सुखपुर जैसे पिछड़े क्षेत्र से आने वाली सोनी के पिता कृष्ण नंदन कामत किसान हैं और मां संध्या देवी गृहिणी हैं. सोनी ने कहा कि कम आमदनी के बावजूद पिता ने सपने को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी होने के कारण वह आगे चल कर अपने पिता का सहारा बनना चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >