भाजपा ने भूकंप पीडि़तों के लिए किया भिक्षाटन

फोटो-03कैप्सन- धन संग्रह करते कार्यकर्ता राघोपुर. नेपाल में आये भीषण भूकंप से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए भाजपा राघोपुर मंडल कार्यकर्ताओं ने भिक्षाटन किया. अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा की इस घड़ी में मदद का हाथ बढ़ा कर भारतीय संस्कृति का परिचय दिया है. बताया कि […]

फोटो-03कैप्सन- धन संग्रह करते कार्यकर्ता राघोपुर. नेपाल में आये भीषण भूकंप से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए भाजपा राघोपुर मंडल कार्यकर्ताओं ने भिक्षाटन किया. अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा की इस घड़ी में मदद का हाथ बढ़ा कर भारतीय संस्कृति का परिचय दिया है. बताया कि प्राप्त राशि को पार्टी जिला कार्यालय में जमा कराया जायेगा, जहां से पीडि़तों की मदद के लिए भेजा जायेगा. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सिया राम भगत, जिला महामंत्री प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत, जिला मंत्री अनिल भगत, राम कुमार राय,अशोक शर्मा, संजय सेन, प्रो गोपाल दास, मुरली चौधरी, ,ललित मिश्र, रमण कुमार झा, मो हकीम, पंकज प्रधान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >