प्रतिनिधि,सुपौल समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षकों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा. शिक्षकों ने विद्यालय में ताला जड़ कर पठन-पाठन कार्य ठप रखा. बुधवार को बीआरसी परिसर में संघ की एक बैठक आयोजित कर हड़ताल के बाबत चर्चा भी की गयी. मौके संघ के जिला उप प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि मांगे पूरी होने तक संघ का आंदोलन जारी रहेगा. अंचल सचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हित एवं मान-सम्मान के लिए सभी भेद-भाव भूला कर सभी शिक्षकों को चट्टानी एकता का प्रदर्शन करना होगा. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हृदय नारायण मल्लाह, इरफान उल हौदा, दुर्गानंद झा, मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार महतो, गणेश प्रसाद यादव, अजित कुमार सिंह, पवन कुमार, अरुण कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार, जवाहर यादव, विमलानंद झा आदि मौजूद थे.
तीसरे दिन भी जारी रहा हड़ताल
प्रतिनिधि,सुपौल समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षकों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा. शिक्षकों ने विद्यालय में ताला जड़ कर पठन-पाठन कार्य ठप रखा. बुधवार को बीआरसी परिसर में संघ की एक बैठक आयोजित कर हड़ताल के बाबत चर्चा भी की गयी. मौके संघ के जिला उप प्रधान […]
