सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी, रेफर

एनएच 57 पर घटी घटनाफोटो -13कैप्सन- पीएचसी भपटियाही में जख्मी का उपचार करते चिकित्सकसरायगढ़. एनएच 57 पर झाझा गांव के पास रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी भपटियाही लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को चिकित्सकों ने […]

एनएच 57 पर घटी घटनाफोटो -13कैप्सन- पीएचसी भपटियाही में जख्मी का उपचार करते चिकित्सकसरायगढ़. एनएच 57 पर झाझा गांव के पास रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी भपटियाही लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया गया.जानकारी के अनुसार जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत बलुआ बाजार वार्ड नंबर पांच निवासी राम सेवक मंडल छात्रा मनीषा कुमारी व सुनैना कुमारी को दरभंगा से पॉलिटेक्निक की परीक्षा दिला कर बाइक से लौट रहे थे. झाझा गांव के समीप पीछे से आ रही एक ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दिया. ठोकर लगते ही बाइक पर सवार चालक समेत दोनों छात्रा सड़क पर गिर गयी. जिसमें तीनों जख्मी हो गये. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ भागने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >