एनएच 57 पर घटी घटनाघटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार फोटो-04,05 कैप्सन- शव के पास विलाप करते परिजन व शुभ चिंतकों की उमड़ी भीड़ प्रतिनिधि, प्रतापगंज (सुपौल)सोमवार की सुबह 54 वर्षीय भाजपा नेता जयप्रकाश भुसकुलिया का एनएच 57 पर मॉर्निंग वाक के दौरान अज्ञात वाहन से ठोकर लगने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब जयप्रकाश दुअनिया व छुरछुरिया धार के मध्य के करीब एनएच 57 के लाइन से बाहर फुटपाथ वाले स्थान से गुजर रहे थे तभी सिमराही की ओर से आ रही बोलेरो ने उन्हें ठोकर मार दिया, जब तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते तब तक बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. परिजनों के बीच मचा कोहराम सोमवार की सुबह जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी व बेटे-बेटी की करुण क्रंदन से उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गयी. जयप्रकाश की मौत की खबर तुरंत फैल गयी. शुभ चिंतकों की भीड़ उनके आवासीय परिसर में उमड़ पड़ी. 25 वर्षों का रहा है राजनीतिक जीवनजयप्रकाश करीब 25 वर्षों से प्रखंड में सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे थे. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनता दल से किया था. गत विधान सभा चुनाव में उन्होंने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी छातापुर विधान सभा से चुनाव भी लड़ा था. गत लोकसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया था. जयप्रकाश की पहचान क्षेत्र में एक निडर व स्पष्टवादी प्रखर वक्ता के रूप में थी.
सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत
एनएच 57 पर घटी घटनाघटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार फोटो-04,05 कैप्सन- शव के पास विलाप करते परिजन व शुभ चिंतकों की उमड़ी भीड़ प्रतिनिधि, प्रतापगंज (सुपौल)सोमवार की सुबह 54 वर्षीय भाजपा नेता जयप्रकाश भुसकुलिया का एनएच 57 पर मॉर्निंग वाक के दौरान अज्ञात वाहन से ठोकर लगने के कारण घटना स्थल पर ही […]
