जहर देकर विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी

त्रिवेणीगंज: थाना क्षेत्र के मचहा गांव में शनिवार को ससुराल वालों द्वारा जहर देकर 20 वर्षीया विवाहिता की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर मृतका के चाचा मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा निवासी नागेश्वर यादव ने पति समेत ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]

त्रिवेणीगंज: थाना क्षेत्र के मचहा गांव में शनिवार को ससुराल वालों द्वारा जहर देकर 20 वर्षीया विवाहिता की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर मृतका के चाचा मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा निवासी नागेश्वर यादव ने पति समेत ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मृतका के चाचा ने बताया कि उनके भाई रामबल्लभ यादव की पुत्री गायत्री की शादी मार्च 2014 में मचहा निवासी जगदीश यादव के पुत्र दिवाकर यादव के साथ हुई थी. उनके भाई को पुत्र नहीं है. केवल दो पुत्रियां ही हैं. शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनके भाई के हिस्से की जमीन उसके नाम करने अथवा उसे बेच कर रुपये देने के लिए दबाव बनाने लगे. गायत्री द्वारा विरोध किये जाने पर उसे विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जाता था. शनिवार को सूचना मिली कि गायत्री बीमार है.

गांव के अन्य लोगों के साथ जब वे अस्पताल पहुंचे, तो गायत्री को क्लिनिक में मृत पाया. इस दौरान मृतका के पति, सास, ससुर, भैंसुर आदि क्लिनिक में मौजूद थे. जब उनके द्वारा गायत्री के मौत की वजह चिकित्सक से लिखवा कर देने की बात कही गयी, तो सभी वहां से भाग खड़े हुए. उन्होंने गायत्री के पति दिवाकर यादव, ससुर, सास, भैंसुर एवं जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष मो नजीमउद्दीन ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >