फोटो-04कैप्सन- धरना में शामिल ग्रामीण.प्रतिनिधि, जदियाग्रामीण युवक संघ खुट के दर्जनों ग्रामीणों ने अपने तीन सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को जदिया थाना के मुख्य द्वार के समीप धरना दिया. इस दौरान संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार भारती ने कहा की देश को आजाद हुए 67 साल बीत जाने के बाद भी खुट गांव के लोग खानाबदोश की जिंदगी जीने को मजबूर है. संघ के उपाध्यक्ष सुबोध संगम ने कहा की जब तक हमारी सभी मांगे मकतव घाट पर पुल, मकतव घाट के दोनों तरफ कालीकरण तथा गांव में विद्युतीकरण नहीं शुरू नहीं किया जायेगा. तब तक यह धरना कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा. संघ के सचिव मो सादिक ने कहा कि हर बार चुनाव के समय प्रतिनिधि केवल आश्वासन ही देते हैं, जो कभी मूर्त रूप ग्रहण नहीं कर पाता है. उन्होंने कहा की दो नदियों के बीच घिरा यह गांव आज सड़क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. मांगें नहीं मानी गयी तो आमरण अनशन भी किया जायेगा. धरना को लेकर मांग पत्र थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव को सौंपा गया. मौके पर संतोष मुखिया, मो फिरोज आलम, मो हलीम, चंदन कुमार, अरविंद कुमार, मो शाहिद, नीतीश कुमार, प्रमोद, विजेंद्र, श्रवण, सरफराज, पप्पू आदि मौजूद थे. वहीं भाजपा नेता दिलीप सिंह, पवन यादव ने भी अपना समर्थन दिया.
पुल व बिजली की मांग को ले दिया धरना
फोटो-04कैप्सन- धरना में शामिल ग्रामीण.प्रतिनिधि, जदियाग्रामीण युवक संघ खुट के दर्जनों ग्रामीणों ने अपने तीन सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को जदिया थाना के मुख्य द्वार के समीप धरना दिया. इस दौरान संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार भारती ने कहा की देश को आजाद हुए 67 साल बीत जाने के बाद भी खुट गांव […]
