करंट लगने से गाय की मौत

सुपौल. मुख्यालय स्थित लोहिया नगर चौक के समीप करंट लगने से सोमवार को एक गाय की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बरूआरी निवासी मो सुभान व जहीर खान गाय खरीद कर जा रहे थे. इसी क्रम में लोहिया चौक के समीप एक विद्युत प्रवाहित पोल के संपर्क में आ गये. घटना में गाय की […]

सुपौल. मुख्यालय स्थित लोहिया नगर चौक के समीप करंट लगने से सोमवार को एक गाय की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बरूआरी निवासी मो सुभान व जहीर खान गाय खरीद कर जा रहे थे. इसी क्रम में लोहिया चौक के समीप एक विद्युत प्रवाहित पोल के संपर्क में आ गये. घटना में गाय की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि जहीर को भी करंट का झटका महसूस हुआ. पीडि़त ने विभागीय एसडीओ को आवेदन देकर क्षतिपूर्ति की मांग की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार पोल से बिजली के झटके महसूस किये गये हैं. इसकी शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >