प्रेमी युगल की हुई शादी

छातापुर . राजेश्वरी ओ पी क्षेत्र के चरणै पंचाायत से एक सप्ताह पूर्व फरार प्रेमी युगल की बरामदगी के बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से विवाह संपन्न हुआ. इस मौके पर इलाके के कई जन प्रतिनिधि,गणमान्य लोगों के अलावा प्रशासन के लोग भी मौजूद थे.इसके साथ ही उभय पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव का पटाक्षेप […]

छातापुर . राजेश्वरी ओ पी क्षेत्र के चरणै पंचाायत से एक सप्ताह पूर्व फरार प्रेमी युगल की बरामदगी के बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से विवाह संपन्न हुआ. इस मौके पर इलाके के कई जन प्रतिनिधि,गणमान्य लोगों के अलावा प्रशासन के लोग भी मौजूद थे.इसके साथ ही उभय पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव का पटाक्षेप हो गया. जानकारी अनुसार चरणै के नयानगर निवासी सदानंद सरदार की पुत्री की शादी 13 मार्च को होने वाली थी. शादी की तैयारी को लेकर उसके परिजन जुटे हुए थे. इसी बीच पंचायत के ही अनमोल यादव के पुत्र ललटू के साथ बालिका फरार हो गयी.बाद में परिजनों द्वारा प्रेमी युगल को राघोपुर के हुलास से बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >