ट्रेन से कट कर अज्ञात युवक की मौत

किसनपुर . सहरसा-राघोपुर रेल खंड के थरबिटिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर रात डाउन सवारी गाड़ी 52332 से कट कर एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. युवक ने काला रंग का कोट उजला व काला रंग का चेक शर्ट पहन रखा था. जीआरपी पुलिस ने […]

किसनपुर . सहरसा-राघोपुर रेल खंड के थरबिटिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर रात डाउन सवारी गाड़ी 52332 से कट कर एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. युवक ने काला रंग का कोट उजला व काला रंग का चेक शर्ट पहन रखा था. जीआरपी पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सूचना पाकर पहुंचे राघोपुर रेल थानाध्यक्ष मो मजीबूल ने घटना स्थल का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >