अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा

त्रिवेणीगंज. विधिक संघ त्रिवेणीगंज के संस्थापक सदस्य अधिवक्ता सच्चिदानंद प्रसाद यादव का 70 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया. उनके निधन पर विधिक संघ के अध्यक्ष रविनंदन रवि की अध्यक्षता में शोकसभा हुई. इसमें दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. साथ ही आश्रितों को संघ […]

त्रिवेणीगंज. विधिक संघ त्रिवेणीगंज के संस्थापक सदस्य अधिवक्ता सच्चिदानंद प्रसाद यादव का 70 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया. उनके निधन पर विधिक संघ के अध्यक्ष रविनंदन रवि की अध्यक्षता में शोकसभा हुई. इसमें दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. साथ ही आश्रितों को संघ की ओर से 10 हजार रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया गया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार झा, अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, अमरेश्वर झा गुलाब, द्वारिका प्रसाद सिंह, राजेंद्र यादव, अब्दुल रसीद आजाद, बलदेव प्रसाद यादव, राज कुमार हजारी, विपिन कुमार सिंह, जय प्रकाश यादव, शंकर भगत, रामकृपाल भगत, वीरेंद्र कुमार यादव, जय प्रकाश नारायण यादव, किशोर कुमार झा, अरविंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >