फोटो-05कैप्सन- जला पड़ा घरप्रतिनिधि, सुपौलनगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 15 स्थित बेला पुनर्वास में गुरुवार की रात अचानक आग लग जाने से चार परिवारों के चार घर जल कर राख हो गये. अगलगी में 10 मवेशियों की भी झुलसने से मौत हो गयी. पीडि़त मो जमशेद, मो शमशेर, मो शमशुल एवं मो मोजीब ने बताया कि आधी रात में आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़ा, बरतन, कागजात व 10 हजार रुपये समेत सारा सामान जल कर नष्ट हो गया. आग की तेज लपटों के कारण पड़ोस के अब्बास शाह के घर को भी आंशिक क्षति पहुंची है. आग की सूचना जामा मसजिद के लाउडस्पीकर से लोगों को दी गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. शुक्रवार को एसडीओ विमल कुमार मंडल ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा नियमानुकूल मदद का आश्वासन दिया.
अगलगी में चार घर जले, 10 मवेशियों की झुलसने से मौत
फोटो-05कैप्सन- जला पड़ा घरप्रतिनिधि, सुपौलनगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 15 स्थित बेला पुनर्वास में गुरुवार की रात अचानक आग लग जाने से चार परिवारों के चार घर जल कर राख हो गये. अगलगी में 10 मवेशियों की भी झुलसने से मौत हो गयी. पीडि़त मो जमशेद, मो शमशेर, मो शमशुल एवं मो मोजीब ने […]
