20 कांडों में जब्त 2636.85 लीटर शराब को किया नष्ट

थाना अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि कुल 20 कांडों में जब्त किए गए अंग्रेजी शराब 9.75 लीटर व देसी शराब 26 27.1 लीटर को नष्ट किया गया

सरायगढ़. जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में भपटियाही थाना परिसर में शुक्रवार को 20 कांडों में जब्त किए गए 2636.85 लीटर अंग्रेजी व नेपाली देसी को जेसीबी के माध्यम से नष्ट किया गया. इस मौके पर राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, थाना अध्यक्ष संजय दास, उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक श्रीकांत कुमार, पीएसआई सनी कुमार के उपस्थिति में कराया गया. थाना अध्यक्ष संजय दास ने बताया कि कुल 20 कांडों में जब्त किए गए अंग्रेजी शराब 9.75 लीटर व देसी शराब 26 27.1 लीटर को नष्ट थाना परिसर में जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर किया गया. इस मौके पर एसआई शौर्य दिगयानसु, रामराज सिंह, एएसआई विनय कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >