250 बोतल नेपाली शराब बरामद

पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान ह्रदयनगर निवासी रोशन कुमार के रूप में की गई है

दो बाइक के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार, एक फरार वीरपुर. एसएसबी 45 वीं बटालियन ने फतेहपुर बीओपी के जवानों ने गुरुवार को वीरपुर थाने की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान इंडो नेपाल बॉर्डर पर तस्करी के 250 बोतल नेपाली शराब व दो बाइक के साथ एक शराब तस्कर को पकड़ा गया. जिसे गुरुवार को वीरपुर थाना को सौंप दिया गया. जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि फतेहपुर बीओपी के क्षेत्र में बार्डर पीलर संख्या 203/3 के पास पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान जवानों ने देखा कि नेपाल से अनाधिकृत मार्ग द्वारा दो व्यक्ति बाइक पर कुछ सामान के साथ भारतीय प्रभाग की तरफ आ रहे है एवं पेट्रोलिंग पार्टी को देखते ही वह व्यक्ति बाइक को घुमा कर नेपाल की तरफ़ भागने की कोशिश करने लगे लेकिन, एसएसबी व वीरपुर पुलिस के जवानों ने स्फूर्ति के साथ एक बाइक वाले को पकड़ लिया तथा दूसरा बाइक छोड़ नेपाल में भाग निकला. विधिवत तरीके से जांच के दौरान पता चला कि बोरे के अंदर 250 बोतल शराब है. पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान ह्रदयनगर निवासी रोशन कुमार के रूप में की गई है. कागजी कार्यवाही करने के बाद जब्त सामान व पकड़े गए शराब तस्कर को वीरपुर पुलिस को सौंप दिया गया. उक्त कार्यवाही में एसएसबी के उपनिरीक्षक प्यारे राम एवं अन्य जवान तथा पुलिस के एएसआई शिव शंकर यादव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >