जनता दरबार में 21 आवेदनों की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश

राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल थी

सुपौल समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं. जनता दरबार में कुल 21 आवेदन पत्र प्राप्त हुए. जिनमें भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल थी. जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. ताकि आम लोगों को राहत मिल सके. जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिस पर डीएम ने कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >