बिना नंबर की ट्रैक्टर पर लोड 2000 लीटर डीजल जब्त, जांच में जुटी पुलिस

एएसआई ने गृहस्वामी बालेश्वर मंडल से पूछताछ की

प्रतापगंज. पुलिस ने बुधवार को संध्या गश्ती के समय गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के तीनटोलिया गांव से बिना नंबर ट्रैक्टर सहित दस ड्राम में दो हजार लीटर डीजल जब्त की है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के अनुसार 21 जनवरी की शाम एएसआई नीरज कुमार आचार्य सश्त्रबल के जवान उमेश कुमार पाल, संजय कुमार मंडल के साथ संध्या विशेष ग्रामीण गश्ती, वाहन चेकिंग के लिए श्रीपुर चौक पर थे. उसी समय उन्हें सूचना मिली की चिलौनी उत्तर पंचायत के तीनटोलिया वार्ड 13 स्थित बालेश्वर मंडल के दरवाजे पर 10 डीजल ड्राम लोड बिना नंबर का एक ट्रैक्टर रखा हुआ है. एएसआई ने गृहस्वामी बालेश्वर मंडल से पूछताछ की. उसने बताया कि यह ट्रैक्टर उनके दामाद अर्जुन मंडल का है. जो भीमनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज वार्ड नंबर दो के निवासी है. उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले ही दरवाजे पर ट्रैक्टर लगा कर गये हैं. जब ट्रैक्टर व डीजल से संबंधित कागजात की मांग की तो बालेश्वर ने किसी प्रकार का कोई कागजात दिखाने में अपनी असमर्थता जताई. अवैध रूप से डीजल का कारोबार करने की शंका पर ट्रैक्टर सहित 10 ड्राम डीजल को जब्त कर थाना ले आये. थानाध्यक्ष ने बताया कि बिना नंबर के आयशर ट्रैक्टर के टेलर पर लोड ड्रामों को खोलकर जांच किया गया. प्रत्येक ड्राम में दो सौ लीटर डीजल कुल दस ड्राम में दो हजार लीटर डीजल बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि किसी तरह का डीजल व ट्रैक्टर का कागजात नहीं प्रस्तुत करने के विरुद्ध औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >