टीवी चालू करने के दौरान करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी गांव के वार्ड नंबर 06 में टीवी चालू करने के दौरान करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई है. जिसके बाद मृतक के परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है. घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी वार्ड नंबर 06 निवासी विलक्षण राम का 17 वर्षीय पुत्र राजू कुमार सोमवार को बिजली में कुछ खराबी रहने की वजह से बिजली को ठीक कर टीवी चालू करने गया. इसी दौरान वह बिजली के चपेट में आ गया और झुलसकर कमरे में ही गिर पड़ा. जब परिवार के लोगों की नजर राजू पर पड़ी तो परिवार के लोगों ने उसे उठाकर रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया. जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल कर राजू को मृत घोषित कर दिया. वहीं राजू की मौत के बाद परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >