वीरपुर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा मैट्रिक 2025 की परीक्षा जारी है. परीक्षा के पांचवें दिन शुक्रवार को मुख्यालय स्थित सभी 10 परीक्षा केंद्र पर दोनों ही पाॅलियों में परीक्षा संपन्न कर ली गई. दोनों ही पाॅलियों में 160 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार क़ेएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 20, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसंतपुर में 16, मध्य विद्यालय वीरपुर शालीवासा में 07, राजकीय 2 उच्च विद्यालय वीरपुर परीक्षा केंद्र पर 18, एलक़ेए उच्च विद्यालय वीरपुर में 09, कन्या मध्य विद्यालय वीरपुर में 06, उत्क्रमित उच्च विद्यालय ह्रदयनगर में 23, जया महिला कॉलेज वीरपुर में 29, आदर्श कोसी महिला इंटर कॉलेज वीरपुर में 21 और विश्वकर्मा इंटर कॉलेज वीरपुर परीक्षा केंद्र पर दोनों ही पाॅलियों में 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
