अब तक 15 अवैध शस्त्र व 117 कारतूस किये गये हैं जब्त

विधानसभा चुनाव भयमुक्त, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था कोषांग के तहत सख्त सुरक्षा उपाय किये गये हैं.

सुपौल. विधानसभा चुनाव भयमुक्त, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था कोषांग के तहत सख्त सुरक्षा उपाय किये गये हैं. जिला प्रशासन ने बताया कि अवांछित तत्वों, मादक पदार्थों, अवैध राशि व अस्त्र-शस्त्र की रोकथाम के लिए अंतर जिला सीमा पर 14 चेक पोस्ट तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 12 चेक पोस्ट स्थापित किये गये हैं. चुनाव को लेकर अब तक 15 अवैध शस्त्र व 117 कारतूस जब्त किये गये हैं. जिले के 557 आर्म्स अनुज्ञप्तिधारियों में से 509 ने अपने हथियार जमा करा दिए हैं, जबकि 48 अनुज्ञप्तिधारियों को जमा से मुक्त किया गया है. निर्वाचन की घोषणा के बाद से अब तक 7165 व्यक्तियों द्वारा बंधपत्र भरा गया है. प्राप्त 419 गैर-जमानती वारंट में से 362 वारंटों की तामिल की जा चुकी है. बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 2024 की धारा 3 के तहत 180 व्यक्तियों के विरुद्ध निरुद्धादेश जारी किये गये हैं, जिनमें से एक अपराधी को जिला बदर किया गया है. जिले के 195 संवेदनशील बूथों पर गड़बड़ी फैलाने की आशंका वाले 602 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 126 सह पठित 135(3) के तहत कार्रवाई की गयी है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. सभी प्रखंडों व थाना क्षेत्रों में पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार गश्त और निगरानी कर रहे हैं ताकि मतदान पूरी तरह भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >