अपराधियों ने पंचायत सेवक की लूटी बाइक

बलुआ बाजार : ललितग्राम ओपी क्षेत्र के मिरचैया नदी से पश्चिम एनएच 57 पर बुधवार की देर शाम अपराधियों ने पंचायत सेवक घुटर प्रसाद यादव की बाइक व 10 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिया। घुटर प्रसाद यादव ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. श्री यादव लक्ष्मीनियां और जीवछपुर पंचायत के पंचायत सेवक […]

बलुआ बाजार : ललितग्राम ओपी क्षेत्र के मिरचैया नदी से पश्चिम एनएच 57 पर बुधवार की देर शाम अपराधियों ने पंचायत सेवक घुटर प्रसाद यादव की बाइक व 10 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिया। घुटर प्रसाद यादव ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. श्री यादव लक्ष्मीनियां और जीवछपुर पंचायत के पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत हैं.

वह अपने पंचायत के कार्य निपटाने के बाद वापस अपनी बाइकसे अपने घर चंपानगर हुलास जा रहे थे. मिरचैया नदी के पश्चिम एनएच 57 पर घात लगाये अपराधियों ने बाइक लूट लिया.
बाइक सवार क्रिमिनलों ने 10 हजार रुपये समेत दो मोबाइल और पंचायत संबंधित जरूरी कागजात भी लूट लिए. ललितग्राम ओपी अध्यक्ष शुभ नारायण तिवारी ने बताया कि . पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मालूम हो की सुपौल जिले में लगातार हो रही बाइक लूट की घटना को लेकर लोगों में चिंता छा गयी है. सभी लोग यही सोचकर परेशान है कि कल किसकी बारी है. लेकिन अपराधियों का हौसला बुलंद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >