कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव-महिषी मुख्य सड़क के गोरहो घाट के समीप अपने भाई के साथ एक बाइक से महिषी गांव जा रही बनगांव देवना स्थान निवासी बच्चा झा की 40 वर्षीय पत्नी शशिकला देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार बुधवार को शशिकला देवी अपने भाई के साथ एक बाइक से अपने बच्चों को साथ लेकर मायके महिषी गांव जा रही थी.
रास्ते में बाइक के सड़क पर बने एक गड्ढे में चले जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी. जिसके कारण पीछे बैठी शशिकला देवी अचानक गिर गयी. जिससे उसके माथे में गहरी चोट आ गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए सहरसा ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी.
