29 को नवोदय एलुमिनी मीट, विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

सुपौल : नवोदय एलुमिनी एसोसिएशन की एक बैठक रविवार को वरिष्ठ एलुमिनी डॉ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. विकल्प द सॉल्यूशन परिसर में आयोजित इस बैठक में आगामी एलुमिनी मीट को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बताया गया कि इस वर्ष प्रथम बैच के नामांकन का 25 वर्ष पूर्ण होने के कारण इस […]

सुपौल : नवोदय एलुमिनी एसोसिएशन की एक बैठक रविवार को वरिष्ठ एलुमिनी डॉ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. विकल्प द सॉल्यूशन परिसर में आयोजित इस बैठक में आगामी एलुमिनी मीट को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बताया गया कि इस वर्ष प्रथम बैच के नामांकन का 25 वर्ष पूर्ण होने के कारण इस वर्ष का सम्मेलन खास रहेगा. बैठक में सर्वसम्मति से 29 दिसंबर को एलुमिनी मीट कराने का निर्णय लिया गया.

इस दौरान विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. कार्यक्रम समन्वयक गुणसागर साहू ने बताया कि क्विज एवं पेंटिंग का अंतरजिला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. प्रथम चरण में प्रखंड स्तर पर प्रतिभागियों को चयनित किया जायेगा और अंतिम चरण में नवोदय विद्यालय में फाइनल राउंड होगा.
डॉ अरविंद कुमार ने सेल्फी कॉर्नर, वरिष्ठ एलुमिनी के लिए 100 व 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर राउंड, एकल सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है. शशांक राज और प्रमोद कुमार प्रवीण ने सभी एलुमिनी से इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया. इस मौके पर मनीष मनोहर, प्रमोद कुमार प्रवीण, मदन मणि, शशांक राज, अम्भू आनंद, गौरव कुमार, गुणसागर साहू, राकेश कुमार, मो नसीम, मो हासिम सहित अन्य कई एलुमिनी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >