सुपौल : एसडीएम के निदेश पर व्यवहार न्यायालय के सामने सड़क को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया. साथ ही सड़कों पर यत्र-तत्र खड़े करीब दो दर्जन वाहनों को जब्त किया गया.
जानकारी देते दंडाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी मोहन कुमार यादव ने बताया कि नो पार्किंग जोन में वाहन मालिकों द्वारा सड़क के इर्द-गिर्द जैसे तैसे वाहन लगा दिया जाता है. जिसके कारण लोंगो को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पुलिस अवर निरीक्षक रमाशंकर ने बताया कि इससे पहले उक्त स्थल पर कोई भी वाहन नही लगाने की चेतावनी दी गई थी.
लेकिन उसके बावजूद वाहन मालिकों द्वारा यत्र-तत्र वाहन खड़ी की जाती है. बताया कि सोमवार को अभियान के तहत 12 बाइक, 10 साईकिल, 02 ई-रिक्शा एवं 01 ऑटो को जब्त किया गया. यह अभियान कोर्ट सड़क के अलावा गांधी मैदान, महावीर चौक आदि जगहों पर भी चलाया गया. मौके पर कई पुलिस बल मौजूद थे.
