कालाबाजारी का एक ट्रक सरकारी चावल जब्त, चालक व उपचालक को भेजा गया जेल

निर्मली : कालाबाजारी का खाद्यान्न से भरा एक ट्रक पकड़ाने के बाद अब पुलिस ने दूसरा ट्रक भी जब्त किया है. मामले को लेकर बीएसओ रवि रंजन ने निर्मली थाना में आवेदन देकर चालक सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन में सूचक ने कहा है कि 02 अक्टूबर की संध्या […]

निर्मली : कालाबाजारी का खाद्यान्न से भरा एक ट्रक पकड़ाने के बाद अब पुलिस ने दूसरा ट्रक भी जब्त किया है. मामले को लेकर बीएसओ रवि रंजन ने निर्मली थाना में आवेदन देकर चालक सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है.

दिये गये आवेदन में सूचक ने कहा है कि 02 अक्टूबर की संध्या पुलिस द्वारा एक खाद्यान्न से भरा हुआ ट्रक जब्त किए जाने की सूचना प्राप्त हुई. जब थाना पहुंच कर देखा तो उक्त ट्रक में चावल लदा हुआ पाया. जो देखने से प्रतीत हो रहा था कि सरकार द्वारा अनुदानित खाद्यान्न है. ट्रक की तलाशी लेने पर कुल 455 बोरा चावल पाया गया.
जब उत्तरप्रदेश निवासी ट्रक चालक प्रदीप सिंह व उप चालक कुलदीप कुमार से संबंधित कागजात की मांग की गई तो विकास गल्ला भंडार निर्मली के और तिवारी ट्रांसपोर्ट सहरसा के नाम से मेमो दिखाया गया. जिसके बाद सत्यापन में विकास गल्ला भंडार नाम से संचालित शिवनारायण महतो का गोदाम पाया गया. बताया कि ट्रक से कुल 225.25 क्विंटल चावल बरामद हुआ. जबकि गोदाम को सील कर दिया गया है.
वहीं सरकारी चावल की कालाबाजारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के पत्र के आलोक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा सील गोदाम की जांच की गई. जांच में 400 पैकेट चावल प्राप्त हुआ है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि रंजन में बताया कि गोदाम में रखे चावल की जांच की जा रही हैं. जांच प्रतिवेदन समर्पित किया जाएगा. वहीं पूछने पर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे ने बताया कि अनुदानित सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी कर रहे कारोबारी को बक्सा नहीं जाएगा. सघन जांच की जा रही है.
इसमें संलिप्त सभी कारोबारी पर कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में चालक, प्रदीप सिंह, उप चालक कुलदीप कुमार एवं शिव नारायण महतो के विरुद्ध थाना कांड संख्या 163 / 19 दर्ज कराया गया है. गिरफ्तार दो चालक को जेल भेज दिया है. इधर लगातार सरकारी चावल की कालाबाजारी पर अंकुश लगने से शहर में अवैध रूप से कालाबाजारी कर रहे कारोबारियों में खलबली मच गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >