बाढ़ राहत अनुदान राशि का सदस्यों ने उठाया मुद्दा

निर्मली : मरौना प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन बेलही के सभा भवन में बाढ़ राहत अनुदान राशि को लेकर भारी हो हंगामे के बीच पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख विद्या देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक प्रारंभ होते ही कमरैल पंचायत के मुखिया बद्री मुखिया ने पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए […]

निर्मली : मरौना प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन बेलही के सभा भवन में बाढ़ राहत अनुदान राशि को लेकर भारी हो हंगामे के बीच पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख विद्या देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक प्रारंभ होते ही कमरैल पंचायत के मुखिया बद्री मुखिया ने पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2019-20 में बाढ़ प्रभावित पंचायत अनुश्रवण सूची से बाहर लाभुकों को एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार छह-छह हजार रुपये दिया गया है. बाढ़ प्रभावित परिवार के अनुश्रवण समिति द्वारा सूची उपलब्ध कराया गया था.

वैसे लाभुक अनुदान राशि के लाभ से अभी तक वंचित है. इस बात को सदन में उपस्थित सभी पंचायत समिति सदस्य जोरदार तरीके से उठाते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर छुटे हुए लाभुकों के खाते में अनुदान राशि नहीं दिया जायेगा तो सभी सदस्य चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे.
प्रमुख विधा देवी के हस्तक्षेप के बाद हो हंगामा शांत हो सका. प्रमुख ने श्रीमती देवी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मुद्दे को प्रस्ताव में लिया जा रहा है. जिला पदाधिकारी को इससे अवगत कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि शांति रूप से सदन में अपनी समस्या को रखा जाय. सदस्यों ने कहा कि 13 पंचायत के डाटा ऑपरेटर अभी तक पंचायत में कार्य प्रारंभ नहीं किया है.
जिस कारण पंचायत में जन्म-मृत्यु, किसान ऑनलाइन, एलपीसी सहित कई कार्यों के लिए जनता इधर-उधर भटक रहे हैं. इस प्रस्ताव को भी सभी सदस्यों ने समर्थन करते हुए जल्द से जल्द हर पंचायत में डाटा ऑपरेटर के द्वारा काम शुरू कराने की मांग रखी. वहीं सदन में घोघरिया, सिसौनी और बड़हरा मुखिया के द्वारा कहा गया कि विगत वर्ष 2016-17 और वर्ष 2018 में कोसी कटाव के कारण विस्थापित परिवारों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है.
बैठक में बाढ़ राहत, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन, शुद्ध पेयजल ,मनरेगा, आंगनबाड़ी आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में बीडीओ डॉ मणिमाला कुमारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामचंद्र प्रसाद सिंह, डॉ ज्वाला नाथ तेज , जीविका बीपीएम संजय झा, स्टेट बैंक मैनेजर ब्रजेश कुमार , सहायक विनोद कुमार निराला ,अशोक कुमार, सिंघेश्वर साह, मोहम्मद निजामुद्दीन ,अर्चना प्रीतम , लीला देवी , देवकला देवी ,अनीता देवी, विजय चौपाल, रीता कुमारी ,पुष्पा यादव, जागेश्वर मुखिया, रामचन्द्र कामत ,विजय चौपाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >