साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाये 50 हजार रुपये

किसनपुर : भूमि विकास बैंक शाखा सुपौल के सदस्य एवं पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अभुआड़ निवासी रंजीत कुमार झा के निजी खाता से सोमवार को 49 हजार 868 रुपये की निकासी अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से कर ली गयी. पीड़ित ने इस बाबत थाना में शिकायत की है. श्री झा ने बताया कि 13 […]

किसनपुर : भूमि विकास बैंक शाखा सुपौल के सदस्य एवं पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अभुआड़ निवासी रंजीत कुमार झा के निजी खाता से सोमवार को 49 हजार 868 रुपये की निकासी अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से कर ली गयी. पीड़ित ने इस बाबत थाना में शिकायत की है. श्री झा ने बताया कि 13 जुलाई को उन्हें मोबाइल पर फोन आया और कहा गया कि बीएसएनएल वाला नंबर बंद हो रहा है.

कृपया ओटीपी नंबर जा रहा है, वो बताएं. ओटीपी बताने के बाद सोमवार को 49 हजार रुपये की शॉपिंग करने का मैसेज आने पर जब बैंक में इस बारे में पता किया तो भारतीय स्टेट बैंक थरबिट्टा के शाखा प्रबंधक द्वारा पीड़ित को बताया गया कि आपके खाते से सही में रुपये निकाले गये हैं. पीड़ित ने आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मालूम हो कि इस तरह की जालसाजी को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >