बलुआ बाजार : ललितग्राम ओपी क्षेत्र के एनएच 57 पर मिरचैया नदी के समीप मंगलवार को जमालपुर दरभंगा से पूर्णियां जा रहे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी मार दी. पलटी के दौरान पिकअप में सवार ग्यारह मजदूर बुरी तरह घायल हो गया. हलांकि ग्रामीणों की सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए प्रतापगंज पीएचसी में भर्ती करवाया गया.
दरभंगा से पूर्णिया जा रही थी पिकअप वैन

दरभंगा से पूर्णिया जा रही थी पिकअप वैन
Copied link
बलुआ बाजार : ललितग्राम ओपी क्षेत्र के एनएच 57 पर मिरचैया नदी के समीप मंगलवार को जमालपुर दरभंगा से पूर्णियां जा रहे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी मार दी. पलटी के दौरान पिकअप में सवार ग्यारह मजदूर बुरी तरह घायल हो गया. हलांकि ग्रामीणों की सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए […]
जहां डॉक्टर ने जख्मी तीन व्यक्तियों की हालत गंभीर देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया. घायलों में चार महिला व छह पुरुष के अलावे एक बच्चा भी शामिल थे. बताया जा रहा है कि उक्त सभी मजदूर दरभंगा से पूर्णियां जिला मखान तोड़ने के लिए जा रहे थे.
जानकारी अनुसार मंगलवार करीब 10 बजे बीआर 11 जीए 6947 नम्बर की पिकअप दरभंगा से सभी मजदूर को लेकर पूर्णियां जिला मखान तोड़ने के लिए जा रहे थे. इसी क्रम में मिरचैया नदी के समीप एनएच 57 पर अचानक एक बाइक के आगे आने आने जाने चालक के ब्रेक लेने के क्रम में पिकॉप चालक अपना नियत्रंण खौ बैठा और वाहन पलटी मार दी.
पलटी के क्रम में वाहन में सवार इंदल सहनी 24 वर्ष, मकसूदन सहनी 24 वर्ष, मालती देवी, 24 वर्ष, दुर्गा कुमारी 24 वर्ष, सरोज कुमार 13 वर्ष, संतोष कुमार 23 वर्ष, कामेश्वर सादा 13 वर्ष, अनंदी कुमारी 20 वर्ष, चुलाही सहनी 20 वर्ष, प्रियंका कुमारी 7 वर्ष, सहित चालक मुकेश कुमार बुरी तरह से घायल हो गया.
सभी मजदूर जमालापुर दरभंगा का निवासी बताया जा रहा है. वहीं आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को बाहर निकाला और प्रतापगंज पीएचसी भेजा. जहां प्राथमिकी उपचार के बाद इंदल सहनी, मकसूदन सहनी और मालती देवी को स्थिति नाजूक देखते हुए डॉक्टर ने उसे दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया है. इस बीच पिकअप पलटने से कुछ देर जाम जैसी स्थिति बनी रही. लेकिन घटना की सूचना मिलने पर ललितग्राम ओपी घटनस्थल पर पहुंचकर जाम को खाली करवाया जिसके बाद आवाजाही बहाल हो पायी.