13 बोतल विदेशी शराब व स्कूटी जब्त, कारोबारी फरार

13 बोतल विदेशी शराब व स्कूटी जब्त, कारोबारी फरार फोटो – 03 कैप्सन – जब्त स्कूटी सुपौल . जिला मुख्यालय स्थित हुसैन चौक स्थित पुलिस बैरियर पर शनिवार की देर संध्या वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से 13 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया. जबकि मौके का फायदा उठाकर शराब कारोबारी भागने में सफल […]

13 बोतल विदेशी शराब व स्कूटी जब्त, कारोबारी फरार फोटो – 03 कैप्सन – जब्त स्कूटी सुपौल . जिला मुख्यालय स्थित हुसैन चौक स्थित पुलिस बैरियर पर शनिवार की देर संध्या वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से 13 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया. जबकि मौके का फायदा उठाकर शराब कारोबारी भागने में सफल रहा. लॉक डाउन के दौरान शहर के विभिन्न जगहों पर अस्थायी पुलिस कैंप बनाया गया है. जहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती की गई है. इसी क्रम में हुसैन चौक पर वाहन चेकिंग की जा रही थी.

सघन जांच होते देख युवक बैरियर के पास स्कूटी को छोड़कर भाग निकले. स्कूटी बीआर 50 एन-3067 पर आगे में परवेज अंकित था. जब स्कूटी की डिक्की खोल कर पुलिस ने जांच की तो उसमें 375 एमएल का इंपेरियल ब्लू की 13 बोतल शराब पाया गया. स्कूटी और शराब को जब्त कर थाना लाया. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि वाहन मालिक का परिवहन विभाग से जांच करवाया जा रहा है. जिसके बाद वाहन मालिक का पता चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >