सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना ताला तोड़ तीन लाख की चोरी

वीरपुर : : वीरपुर नगर पंचायत अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड नंबर 11 में एक सूने घर से 03 लाख के आसपास की चोरी की शिकायत कुमार राजेश सिंह ने वीरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर की है. उन्होंने घटना के संबंध में बताया कि बीते 03 सालों से में प्रोफेसर कॉलोनी में प्रोफेसर आर झा […]

वीरपुर : : वीरपुर नगर पंचायत अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड नंबर 11 में एक सूने घर से 03 लाख के आसपास की चोरी की शिकायत कुमार राजेश सिंह ने वीरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर की है. उन्होंने घटना के संबंध में बताया कि बीते 03 सालों से में प्रोफेसर कॉलोनी में प्रोफेसर आर झा के मकान में किराये पर रह रहे हैं. उनका ससुराल वीरपुर में ही है.

रविवार की रात सपरिवार ससुराल एक शादी समारोह में गये और रात में वार्ड 12 में अपने ससुराल में ही रह गये. सुबह जब 07 बजे वापस अपने डेरा पर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था. उसमें रखा लगभग डेढ़ लाख के गहने एवं 63 हजार रुपया नगद भी गायब था.
घर से मोटर भी चोर उठा ले गये. उन्होंने इसकी लिखित सूचना तत्काल वीरपुर थाने को दी. प्रभारी थानाध्यक्ष अमृत सिंह ने बताया कि चोरी की घटना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच के लिये एक अधिकारी को भेजा गया. पुलिस अनुसंधान में जुटी है. जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों के विरुद्ध कारवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >