कोशी किनारे से 129 लीटर नेपाली शराब बरामद

सूचना के आधार पर एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी गठित की गई

वीरपुर. 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी नरपतपट्टी और बिहार पुलिस रतनपुरा की संयुक्त टीम ने विशेष नाका ड्यूटी के दौरान बड़ी कार्रवाई की. टीम ने कोशी नदी के किनारे स्पर संख्या 18.27 से 129 लीटर नेपाली शराब बरामद किया. 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा चौकी नरपतपट्टी क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी की संभावना है. सूचना के आधार पर एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी गठित की गई. रात करीब 8 बजकर 10 मिनट पर नाका पार्टी ने तीन व्यक्तियों को बोरी में सामान लेकर गांव की ओर जाते देखा. सुरक्षा बलों को देखते ही वे तीनों बोरी छोड़कर अंधेरे और कोसी नदी का फायदा उठाकर फरार हो गए. तलाशी में पांच बोरियों से कुल 129 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई. जब्त शराब को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस थाना रतनपुरा को सौंप दिया गया. इस अभियान में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) मुन्ना सिंह एवं जवानों के साथ बिहार पुलिस के सहायक उप निरीक्षक आत्माराम व अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >