आरोपितों को गिरफ्तार करने का आदेश

सुपौल : सदर थाना अंतर्गत लौकहा गांव में एक ही जमीन को दो अलग-अलग नाम से रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के आरोप में एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने उसी गांव के ही योगेंद्र चौधरी सहित अन्य 07 आरोपियों को जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार करने का आदेश सदर थाना अध्यक्ष को दिया है. साथ ही […]

सुपौल : सदर थाना अंतर्गत लौकहा गांव में एक ही जमीन को दो अलग-अलग नाम से रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के आरोप में एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने उसी गांव के ही योगेंद्र चौधरी सहित अन्य 07 आरोपियों को जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार करने का आदेश सदर थाना अध्यक्ष को दिया है. साथ ही यह भी आदेश दिया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

उक्त मामला सदर थाना कांड संख्या 340/17 में वादी देव नारायण मंडल द्वारा कोर्ट में दायर वाद संख्या 451 सी 2017 के आलोक में दिया है. वादी श्री मंडल ने गांव के ही योगेंद्र चौधरी द्वारा एक ही जमीन को अपने पुत्रवधू के नाम निबंधित करने के पश्चात उसी जमीन को वादी के हाथ बेचने का आरोप लगाया है. आरोप में यह भी उल्लेख किया है कि 10 वर्ष बाद उसी जमीन को रामचन्द्र यादव को जमीन निबंधित करने की चर्चा की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >