सुधाकर झा ने दाखिल किया निर्दलीय नामांकन

सुपौल : लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 08 से सोमवार को पिपरा प्रखंड अंतर्गत सखुआ निवासी सुधाकर झा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार के समक्ष समाहरणालय स्थित वेश्म में नामांकन का पर्चा दाखिल किया. पर्चा दाखिल करते समय निर्धारित 10 प्रस्तावक में तारानन्द झा, श्यामकांत झा, अनिल झा, […]

सुपौल : लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 08 से सोमवार को पिपरा प्रखंड अंतर्गत सखुआ निवासी सुधाकर झा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार के समक्ष समाहरणालय स्थित वेश्म में नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

पर्चा दाखिल करते समय निर्धारित 10 प्रस्तावक में तारानन्द झा, श्यामकांत झा, अनिल झा, सुरेंद्र झा, रत्नाकर झा, सुनीलकुमार झा, भागीरथ झा, जयप्रकाश झा, विभाकर झा एवं राकेश कुमार झा मौजूद थे. इस प्रकार अबतक तीन उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है, जबकि अब तक 08 प्रत्याशियों ने एनआर रसीद कटाया है.
नामांकन के दौरान समाहरणालय गेट पर दंडाधिकारी अमरेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था देखी गयी. अस्थायी चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों की तलाशी ली जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >