आदर्श आचार संहिता का हो रहा है उल्लंघन

किसनपुर : आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद प्रखंड व थाना क्षेत्र के अंदर विभिन्न चौक-चौराहों, अलग-अलग दुकानों तथा सरकारी व गैर सरकारी परिसर में विभिन्न पार्टी का लोक लुभावन वाला पोस्टर व बैनर खुलेआम नियम की धज्जियां उड़ा रही है. किसनपुर गोल चौक पर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में थाना परिसर के मुख्य […]

किसनपुर : आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद प्रखंड व थाना क्षेत्र के अंदर विभिन्न चौक-चौराहों, अलग-अलग दुकानों तथा सरकारी व गैर सरकारी परिसर में विभिन्न पार्टी का लोक लुभावन वाला पोस्टर व बैनर खुलेआम नियम की धज्जियां उड़ा रही है.
किसनपुर गोल चौक पर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में थाना परिसर के मुख्य द्वार के समीप एवं प्रखंड कार्यालय के गेट के समीप व अन्य कई जगहों पर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है. जबकि कुछ राजनैतिक दलों द्वारा बैनर को हटा लिया मगर कई पार्टी का बैनर अभी भी लगा हुआ है.
इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी अलीषा कुमारी ने कहा कि उनका स्थानांतरण हो गया है. नये प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आदेश आचार संहिता का पालन किया जाना है. वहीं थानाध्यक्ष उदय कुमार ने कहा कि सभी पार्टी को सूचना दी गई है. अपने स्तर से हटवाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >