अपने भाग्य को कोस रहे पिता, जो पहुंचाता श्मशान तक, अब उसे ही देना पड़ेगा कंधा

नेपाल के इनरवा के विशनपुर के समीप पलटी बोलेरो, बराह क्षेत्र मंदिर से पूजा कर वापस लौट रहा था परिवार बेहोश हैं परिवार के पांच सदस्यों को खोने वाले पिता सुपौल : किसनपुर थाना क्षेत्र के परसा माधो पंचायत के लक्ष्मीनियां गांव रो रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा […]

नेपाल के इनरवा के विशनपुर के समीप पलटी बोलेरो, बराह क्षेत्र मंदिर से पूजा कर वापस लौट रहा था परिवार

बेहोश हैं परिवार के पांच सदस्यों को खोने वाले पिता
सुपौल : किसनपुर थाना क्षेत्र के परसा माधो पंचायत के लक्ष्मीनियां गांव रो रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. किसी ने सोचा भी नहीं था कि गांव का बेटा इस कदर हम सबसे दूर हो जायेगा. पिता अपने भाग्य को कोस रहे हैं. वे सबसे कह रहे हैं कि यह खबर झूठी है. बेटा हमलोगाें को ठग रहा है. सब लोग गांव आ रहे हैं. गांव में आम का मौसम है. बेटा-पोता सब मिल कर इस बार आम खायेंगे. बाढ़ से पहले एक बार तो सब गांव आयेगा ही, इसलिए हमलोगों को वह ठग रहा है. फिर रोते हुए कहते हैं कि जो कांधा श्मशान तक पहुंचाता, उसे ही कांधा देना पड़ेगा. हो भगवान तं कतय छह…
मालूम हो कि सोमवार की देर शाम लक्ष्मीनियां निवासी लक्ष्मी नारायण राय के परिजन नेपाल स्थित बराह क्षेत्र से वापस लौटने के क्रम इनरवा के विशनपुर के निकट गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी नाला में जा गिरी. इसमें गाड़ी मालिक सहित 06 लोगों की मौत हो गयी. मृतक में 05 लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं. मृतक में पिता, पुत्र, मां, भाई एवं पत्नी शामिल है. लक्ष्मीनियां में मृतक के परिजन राम नारायण राय एवं कमल नारायण राय ने बताया कि भाई लक्ष्मी नारायण राय का पुत्र 35 वर्षीय सुरेंद्र कुमार सुमन मधुबनी के घोघड़िया में बिजली विभाग में लाइन मेन के रूप में नियुक्त है. जहां से घोघड़िया निवासी डॉ संजीव कुमार पौद्दार की गाड़ी लेकर पत्नी के साथ अपने घर से मां, भाई, पत्नी एवं पुत्र के साथ बराह क्षेत्र पूजा करने गए थे. जहां से पूजा कर वापस लौटने के क्रम में इनरवा के विशनपुर के निकट गाड़ी चालक के संतुलन खोने से गाड़ी नाले में जा गिरा.
इसमें 06 लोगों की मौत हो गयी. मृतक में एक ही परिवार के पांच सदस्य में लक्ष्मी नारायण राय के 35 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार सुमन, धीरेंद्र कुमार, 58 वर्षीय पत्नी लाली देवी, पतोहू 28 वर्षीय कंचन देवी व पोता 05 वर्षीय गोलू कुमार शामिल है. घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा विधायक यदुवंश कुमार यादव ने मृतक के घर पहुंच परिजनों को ढांढ़स बंधाया. कहा कि घटना की भरपाई तो नहीं कि जा सकती है. मौत तो दुनिया की रीत है, लेकिन भगवान को ऐसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार से मिलने वाली सहायता राशि के शीघ्र भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >